सामूहिक गोठ के साथ महेश जयंती महोत्सव हुआ संपन्न, समाज की प्रतिभाऐ एवं भामाशाहो का हुआ सम्मान





रेनवाल। माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस के रुप में आयोजित होने वाले महेश जयंती पर्व को आज कस्बे के माहेश्वरी बंधुओ ने बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया।इस अवसर पर श्री माहेश्वरी समाज सेवा समिति रेनवाल द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में स्थानीय बंधुओ के साथ आस-पास के गांवो के समाज बंधुओ की भी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी सुशील तोतला ने बताया कि महेश जयन्ति महापर्व पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में सर्वप्रथम पहले दिन  28 मई को माहेश्वरी युवा संगठन के निर्देशन में समाज के बच्चों एवं बंधुओं का इंडोर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें इंडोर क्रिकेट, कैरम, लूडो , चैस एवं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इसके बाद दूसरे दिन 29 मई को प्रातः 8:00 बजे से एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जो मंढी में स्थित सारडा भवन से प्रारम्भ होकर कस्बे के मुख्य बाजार से निकलते हुये माहेश्वरी भवन पहुॅची।महेश भगवान की मनोरम झांकी के साथ निकली शोभा यात्रा से रेनवाल का मुख्य बाजार भगवान महेश के जयकारों से गूंज उठा।शोभा यात्रा के दौरान रेनवाल के सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पुरुषोत्तम बाकोलिया एवं उनकी समस्त कार्यकारिणी के सदस्यो के द्वारा माहेश्वरी बंधुओं का भव्य स्वागत किया गया एवं जलपान की व्यवस्था की गई। माहेश्वरी भवन में पहुचने पर समाज बंधुओं ने भगवान महेश की स्तुति एवं पूजा अर्चना की।

इसके बाद शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।इसके बाद युवा मंडल द्वारा निर्देशित प्रतियोगिताओं में जीते हुए सभी समाज के बंधुओं का प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

साथ ही समाज के प्रतिभावान छात्रों को सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया।इसके साथ ही दो साल से माहेश्वरी भवन के विकास में योगदान देने वाले समाज के भामाशाह बंधुओं का पगड़ी एवम माला पहना कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर समाज अध्यक्ष अशोक असावा ने समाज बंधुओ को महेश जयन्ति की शुभकामनाऐ देते हुये सभी का आभार व्यक्त किया।

 इसके बाद महा आरती के साथ महा प्रसादी का आयोजन किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष अशोक असावा, मंत्री लक्ष्मीकांत तोतला, महिला मंडल की अध्यक्षा विजयलक्ष्मी लड्ढा ,मंत्री सरिता तोषनीवाल, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष जुगल किशोर सारडा,मंत्री देवेश मालपानी,परामर्श दात्री अध्यक्ष राधेश्याम जाखोटिया नटवरलाल तोतला,रामजीदास असावा, रामस्वरूप खटोड़, गोपाल अजमेरा, महेश परवाल,बद्री प्रसाद जाखोटिया, द्वारकाप्रसाद फलोड, रमेश खटोड़, सत्यनारायण फलोड,उमेश फलोड, संजय तोतला, सुरेश सारडा,विजय तोषनीवाल,राजेश मालपानी, आदित्य सारडा, शंकर खटोड़, मुकेश तोतला,,रेणु जाखोटिया, रितु तोतला, सरोज जाजू, निर्मला असावा सहित बडी संख्या में समाज बंधु,महिलाऐ एवं बच्चे उपस्थित रहे। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट ) 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने