जयपुर में होने वाले प्रजापत समाज के महाकुंभ को लेकर प्रजापत समाज की बैठक हुई आयोजित, अधिक से अधिक संख्या में समाज बंधुओ से जयपुर पहुचने की अपील

 




रेनवाल । दिनांक 28 मई को जयपुर के विद्याधर नगर में आयोजित प्रजापत महाकुंभ को लेकर आज रेनवाल में प्रजापत समाज की एक अहम बैठक हुई।रेनवाल प्रजापत समाज के अध्यक्ष बनवारीलाल प्रजापत की अध्यक्षता में प्रजापत भवन में आयोजित इस अहम मिटिंग में सभी के द्वारा जयपुर महाकुंभ को सफल बनाने पर मुख्य जोर दिया गया। 

इससे पूर्व प्रजापति धर्मशाला में प्रजापति सेवा समिति किशनगढ़ रेनवाल द्वारा आयोजित बैठक में सर्वप्रथम जय श्रीयादे माता की पूजा अर्चना की गई फिर उसके बाद महाकुंभ के आयोजन को लेकर व्यापक चर्चा की गई।व्यापक चर्चा में सभी समाज बंधुओ ने समाज की एकता का संदेश देते हुये जयपुर महाकुंभ के आयोजन को सफल बनाने की बात कही। 

इस अवसर पर प्रजापत समाज के अध्यक्ष बनवारी लाल प्रजापत, सचिव जयनारायण राजोरा ,शंकर रेबड़िया,वरिष्ठ सदस्य ओंकार राजोरा,ग्यारसी लाल बारावाल,  घनश्याम मोरवाल, किशोरछापोला, हुतासनदेव प्रजापत, भगवान सहाय राजोरा,पप्पू राजोरा, नानक राजोरा, गणेश बोरावड़, बाबू लाल खाटूवाल, बाबू लाल सारडीवाल, राकेश, जगदीश राजोरा, दिनेश राजोरा, अमरचंद बरोदिया, गोपाल राजोरा,मनीष, माल मोरवाल, लाला मोरवाल, रमाकांत राजोरा सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने