रेनवाल। मुस्लिम समाज के पवित्र तीर्थ स्थल मक्का की हजयात्रा पर जाने वाले हजयात्रीओ का आज ग्रामीणो ने सम्मान किया।कस्बे के प्रमुख युवा व्यापारी एवं समाजसेवी मो.जमील बिसायती एवं परिवार का ग्रामीणो एवं व्यापारीओ ने आज सम्मान कर हजयात्रा के लिऐ शुभकामनाऐ दी । कमल कटले के व्यापारीओ के सानिध्य में आयोजित सम्मान समारोह में राजनैतिक,सामाजिक,व्यापारिक संगठनो के पदाधिकारीओ के साथ शुभचिंतको,परिवार के सदस्यो एवं रिश्तेदारो ने भी माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर हजयात्रीओ को अपनी शुभकामनाऐ दी।हजयात्री के रुप में मो.जमील बिसायती (उम्र 41) एवं उनकी धर्मपत्नि फिरोज बानो (उम्र 38) ने सभी के द्वारा दी गई शुभकामनाओ के लिऐ अपना आभार जताया।इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष अमित ओसवाल,उपाध्यक्ष छीतरमल परेवा,व्यापार महासंघ अध्यक्ष अशोक असावा,फुलेरा कांग्रेस यूथ अध्यक्ष कमलेश बांगडवा,वार्ड पार्षद शाहिद गौरी,व्यापारी सत्यनारायण फ्लोड ,मुकेश रांवका,राजीव गोयल,मुकेश शर्मा,विमल असावा,शैरु जैन,संतोष कुमार,सन्नी सिंधी,राधेश्याम यादव,शीतल जाखोटिया,गिरधारी बागडा सहित सैकडो व्यापारीगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।( विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)
हजयात्रा पर जाने वाले हजयात्रीओ का किया सम्मान, हजयात्री जमील बिसायती एवं परिवार का ग्रामीणो ने किया सम्मान
byKhabar Rajasthan 24X7
•
0