चौमूं। 21 मई 2023 को जयपुर के विद्याधर नगर में आयोजित होने वाली कुमावत महापंचायत को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के सचिव मुकेश वर्मा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य ललित तूनवाल , पूर्व जयपुर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष डीडी कुमावत, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चेतन्य धुंधारिया, कुमावत राष्ट्रीय महासमिति सदस्य छोटेलाल कुमावत, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जयपुर द्वितीय जिलाध्यक्ष चौथमल कुमावत , उत्तरी पूर्वी जोन सदस्य रामचंद्र भूरोदिया बिल्टी , कृषि विभाग सचिव रामपाल जलिंद्रा , उपनिदेशक कृषि विभाग बी एल कुमावत ,महापंचायत प्रवक्ता अमरचंद मंडावरा के सानिध्य एवं गोविंदगढ़ के पूर्व सरपंच मालचंद कुमावत की अध्यक्षता में कुमावत समाज की मीटिंग बिंदायक गार्डन गोविंदगढ़ में आयोजित की गई।
मीटिंग में कुमावत समाज के पदाधिकारियों ने महारैली में चौमूं तहसील से लगभग बीस हजार से अधिक संख्या में बसों, वाहनों से विद्याधर स्टेडियम जयपुर में समाज बंधुओं के पहुंचने का आह्वान किया गया तथा कुमावत महापंचायत पोस्टर का विमोचन किया गया ।
मुकेश वर्मा पी सी सी राजस्थान सचिव मुकेश वर्मा ने कहा कि महारैली को सफल बनाने के लिए गांव- गांव ढाणी - ढाणी तक पहुंचकर संपर्क अभियान को गति देने पर चर्चा - परिचर्चा की । 21मई को समाज बंधु दुकानें बंद करने, मजदूरी ,व्यवसाय की छुट्टी कर जयपुर रैली में पहुंचने का आह्वान किया गया ।
पूर्व जयपुर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष डीडी कुमावत ने कहा कि गांव की ढाणी ढाणी में सभी समाज बंधुओं से संपर्क कर रैली में भाग लेने हेतु अधिक से अधिक संख्या में समाज बंधुओं को महारैली में पहुंचकर रैली को सफल करने का आह्वान किया जाना चाहिए ।
ललित तुनवाल ने आवागमन व्यवस्था, जलपान व्यवस्था , समाज बंधुओं को रैली तक ले जाने की व्यवस्था पर विस्तार पूर्वक जानकारी ली एवं मार्गदर्शन दिया । जिलाध्यक्ष चौथमल कुमावत ने कहा कि समाज हित सर्वोपरी है । कुमावत समाज को भी सात प्रतिशत आरक्षण, ऐतिहासिक धरोहरों को निर्मित कलाकारों, कारीगरों का नामकरण किया जावें। प्रत्येक जिलों में कुमावत हॉस्टल बनाया जावे तथा समाज उत्थान के बारे में अनेक बिंदुओं पर विचार प्रस्तुत किए।
रामेश्वर आईथान एवं बजरंग लाल मामोडिया ने शांत, अनुशासित रहकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। सीताराम राजोरिया एवं सुभाष धीजपुरिया ने बसों, छोटे वाहनों को व्यवस्थित तरीके से अलग अलग क्षेत्र से रवाना करने की योजना बताई । युवा शक्ति बसंत धीजपुरिया, उमेश कुमावत, शेरसिंह कुमावत को पुरुषों, महिलाओं ,युवाओं को ले जाने की जिम्मेदारियां सौंपी गई।
रामेश्वरआईथान , रामावतार राजोरिया, सुभाष धीजपुरिया, दिनेश धीजपुरिया, सुरेश बिल्टी, डॉ राकेश मारोठिया, गोपाल मारोठिया , रामगोपाल सिरसवा , गिरिराज भूरोदीया, सूरजमल भूरोदिया ,चौथमल सिरसवा, बजरंग लाल मामोडीया, अर्जुन मूर्तिकार, देवीलाल कुमावत, गजानद धीजपुरिया, कैलाश भूरोदिया, प्रवीण भूतोदिया , गौरी शंकर कुंडलवाल, कैलाश जलिंद्रा, घनश्याम सिरसवा , मुकेश धमुनिया, राजेंद्र सिरसवा, रामस्वरूप मारवाल जिला महामंत्री, लालचंद आसीवल, रामगोपाल मारवाल सहित लगभग पांच सौ से भी अधिक संख्या में समाज बंधुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन चौथमल कुमावत जिलाध्यक्ष एवं बजरंग लाल कुमावत ने किया।
