जयपुर। 100 फिट रोड स्थित ओम शिव गार्डन में 21 मई 2023 को कुमावत महापंचायत में जन जागरण हेतु कुमावत समाज की एक मीटिंग आहूत की गई जिसमें समाज के सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के साथ समाज बंधुओं का महापंचायत में अधिक से अधिक लोगों को लाने का संकल्प लिया और कुमावत समाज के हर घर से परिवार सहित पहुंचने के सुझाव दिए।
प्रवक्ता अमर मंडावरा ने जानकारी देते हुए बताया कुमावत समाज में पहली बार ऐतिहासिक जागृति आई है जब पूरे राजस्थान में इस महापंचायत की लहर दौड़ रही है। यहां तक की महिलाएं और 18 वर्ष से अधिक आयु के युवक और युवतिया इसमें भाग लेंगे। पूरे राजस्थान में कोर कमेटी के सदस्यों ने हर जिले में मीटिंग आयोजित की और हर जिले से काफी तादाद में लोग आ रहे हैं।
यही नहीं जयपुर में पहली बार यह महसूस किया जा रहा है की यह रैली नहीं रेला होगा और कुमावत समाज मान रहा है कि यह ऐतिहासिक महापंचायत स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाएगी। सभा को कोर कमेटी के सदस्य ताराचंद सिरोहिया, गौरीशंकर मारवाल, मधुसूदन रतिवाल, अमर मंडावरा, मिट्ठन लाल खूखवाल, रामदयाल कुमावत, डॉ महेश कुमावत, बाबूलाल कुमावत, लोकेश कुमावत श्रीमाधोपुर एवं अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर सोहन कुमावत, मोहित कुमावत, गौरी शंकर कुमावत, श्रीमती पूनम कुमावत सहित सैकड़ों समाज बंधु उपस्थित थे। सभी ने नारा दिया आओ हम सब साथ चले हम भी हक की बात करें, एक दिन समाज के नाम, कुमावत समाज जिंदाबाद जिंदाबाद जिंदाबाद के नारों के साथ सभा संपन्न हुई।
