जयपुर। भारतीय किसान संघ तहसील चौमूं कार्यकारिणी की मासिक बैठक आज दिनांक 8-5-2023 को कृषक विश्राम गृह कृषि मंडी कार्यालय चौमूं पर शैतान राम शेरावत जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में मार्गदर्शन के लिए उपस्थित प्रांत महामंत्री सांवरमल सोलेट ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आगामी 16-5- 2023 को पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय दर्जा देकर तुरंत कार्यारंभ करने व यमुना नदी का पानी जयपुर जिले में लाने की मांग को लेकर सचिवालय का भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा किए जाने वाले घेराव के कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला व आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्रत्येक गांव तक पहुंच कर जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान किया।
आज की मीटिंग में तहसील के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक पंचायत मुख्यालय तक पहुंच कर किसानों को जयपुर चलने के लिए पीले चावल देने का निर्णय लिया गया।
आज की बैठक में उपाध्यक्ष चौथमल जाट तहसील मंत्री अजय पलसानिया प्रचार प्रमुख ओमप्रकाश लांबा, विपणन प्रमुख हनुमान सहाय डागर, पर्यावरण प्रमुख बनवारी लाल स्वामी, संभाग बीज प्रमुख लोकेश पारीक, विद्युत प्रमुख नंछूलाल घासल, मोरीजा ईकाई अध्यक्ष महादेव प्रसाद बागड़ा, नांगल भरड़ा ईकाई अध्यक्ष राजेंद्र बड़सरा, चौमूं नगर अध्यक्ष रामलाल गरेड़, रामगोपाल घौसल्या, राजेंद्र कुमार, साहिल, मोनू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
