चौमूं। नांगल कोजू में शनिवार को सुबह से ही शीतला माता का विशाल मेला भरा। रात को माता रानी का भव्य मंदिर सजाया गया। शीतला माता के भक्तों द्वारा रात को जागरण किया गया।
पुजारी शंकर लाल प्रजापति ने बताया कि मेला जेष्ठ कृष्ण पक्ष अष्टमी को भरता है। मेले में 20 से 25 हजार लोग नौनिहालों के साथ पहुंचते हैं और माता रानी के ठंडे पकवानों का भोग लगाकर धोक देते हैं। मेले में भारी भीड़ को देखते हुए एक दर्जन पुलिसकर्मी डेढ़ सौ कार्यकर्ता भामाशाह वॉलिंटियर्स आदि ने सेवा दी। मेले में निशुल्क जूस ठंडे पानी आदि की व्यवस्था की गई।
दूर से पधारे हुए दुकानदारों के लिए खाने की व्यवस्था की गई। मेले में दूर-दूर से पधारे हुएभारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के कारण मेला परिसर खचाखच भर गया जिससे दुकानदारों को अच्छी इनकम हुई। मेले में बड़े बड़े झूले आकर्षक का केंद्र रहे जहां महिलाएं बच्चे पुरुष आदी ने झूले का लुफ्त उठाया। मंदिर कमेटी द्वारा पार्किंग की व्यवस्था मेले में पधारे हुए श्रद्धालुओं के लिए चाय, पानी छाया आदि की व्यवस्था निशुल्क की गई थी।
मेले से पूर्व ग्रामीण भारत सेवा संघ द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नांगल कोजू टीम विजेता रही। टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
मेले में राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष यादव, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह आदि ने मेले में शिरकत की। रात्रि जागरण में गायिका सोनम गुजरी, गायक महेश नागौरी,व मुकेश राजस्थानी डांसर प्रिया राठौड़ व नीतू कोटा, राजा छैला, एंकर रवि, पप्पू शेरावत द्वारा माता रानी के भजनों की प्रस्तुति दी गई।
