चौमूं। चौमू नगरपालिका बोर्ड की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष विष्णु कुमार सैनी की अध्यक्षता में आहूत की गई।
बैठक में पार्षद राजेश कुमार वर्मा ने चौमू नगर परिषद में ग्राम पंचायत बिहारीपुरा को शामिल करने, नगर पालिका क्षेत्र मे विभिन्न स्थानों के नामों के साइन एवं संकेतक बोर्ड लगाने, नगर पालिका क्षेत्र में बने सामुदायिक भवनों सहित अन्य भवनों पर नगरपालिका का नामांकरण कराने, उक्त भवनों में व्यवस्थाओं का दुरुस्ती करण के कार्य के साथ ही उन भवनों पर रंग रोगन कराने की बात कहीं।
वर्मा ने सार्वजनिक श्मशान भूमि सहित विभिन्न समाजों के बने श्मशानो में नगर पालिका द्वारा साफ सफाई कराने की बात एवं बस स्टैंड पर स्थित संजय पार्क में हो रहे अतिक्रमण को हटाकर क्षेत्र के सभी पार्को के नाम के बोर्ड लगाने की मांग की गई।
वर्मा ने नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से नहीं हो रही पदोन्नति की बात को बोर्ड बैठक में प्रमुखता से रखा।
