सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ख़ुशी जताई

 




चौमूं। आज आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र चौमूं  के पूर्व विधायक प्रत्याशी रहे एडवोकेट पवन कुमार प्रजापति को मोरीजा रोड स्थित पार्टी कार्यालय में पहुंचकर नौकरशाही पर दिल्ली सरकार का नियंत्रण का ऐतिहासिक सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने पर पार्टी कार्यालय पर सोशल मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल व ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट अमित शर्मा के द्वारा व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।  

सुप्रीम कोर्ट के इस ऐतिहासिक निर्णय की सराहना की जिसमें आम आदमी पार्टी की जीत हुई जिससे दिल्ली की चुनी हुई सरकार अपने स्वतंत्र निर्णय ले सकेगी जिसमें उपराज्यपाल की सीमा भी तय की गई।  अब दिल्ली सरकार के कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे। इस निर्णय से आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओ की ऐतिहासिक जीत हुई है। 

अब इस निर्णय के बाद तबादलों का अधिकार दिल्ली सरकार के पास रहेगा व नौकरशाही के ऊपर नियंत्रण का अहम फैसला दिल्ली सरकार के पक्ष में हुआ है।  इस अवसर पर सीकर जिला सोशल मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल व ब्लॉक अध्यक्ष अमित शर्मा ने पार्टी नेता पवन कुमार प्रजापति का मुंह मीठा करा कर के इस ऐतिहासिक निर्णय की  जीत के लिए बधाई दी। 

पवन प्रजापति ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से दिल्ली की जनता की जीत हुई है और अब  दिल्ली की जनता के कार्य सुचारू रूप से बिना बाधा के आगे बढ़ सकेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने