चौमूं । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मलिकपुर गोविंदगढ़ में आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन सेवा शिविर में आज सातवें दिन विद्यार्थियों ने गोविंदगढ़ मलिकपुर रेलवे स्टेशन पर जाकर रेलवे स्टेशन परिसर की साफ सफाई की। साथ ही ट्रेन आने पर रेलयात्रियों को ठंडा पानी पिलाया। गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पीकर यात्रियों ने खुशी जाहिर की।
इस दौरान स्टेशन मास्टर ने विद्यार्थियों को ट्रेनों के संचालन के बारे में विस्तार से बताया और सार्वजनिक संपत्ति को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं इसके बारे में बताया शिविर प्रभारी लोकपाल मीणा व्याख्याता ने बताया कि विद्यार्थियों से समाज सेवा के संबंधित 15 दिवस तक विभिन्न कार्य करवाए जा रहे हैं।
