श्रीराजपुत सभा फुलेरा विधानसभा के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता गजेंद्र सिंह खंगारोत का कार्यकर्ताओ ने मनाया जन्मदिन

 



रेनवाल। श्रीराजपुत सभा फुलेरा विधानसभा के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता गजेंद्र सिंह खंगारोत का आज कार्यकर्ताओ ने रेनवाल में  जन्मदिन मनाया। कस्बे के लोनावाला आफिस में आयोजित जन्मदिन की पार्टी पर जयपुर ग्रामीण के प्रमुख भाजपा नेता तथा सांभर की पूर्व प्रधान रही बबली कंवर के पति गजेंद्र सिंह खंगारोत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये समाज व देश के हित में आगे बढने की बात कही।

इस अवसर पर राजपूत सभा के महामंत्री एवं प्रमुख शिक्षाविद  दौलत सिंह खंगारोत,कोषाध्यक्ष नारायण सिंह राठौड़, बॉयोमेगनेटिक थेरेपी के प्रतिनिधि इंद्र सिंह राव,लोनावाला फाइनेस के दीपक सिंह प्रतापपुरा,युवा प्रकोष्ठ श्री राजपूत सभा के शिवराज सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

इसी के साथ रेनवाल परिक्षेत्र में साईंस मैथ्स में अव्वल आने पर मॉडर्न अकेडमी एंड फाउंडेशन की छात्रा लक्ष्मी माहेश्वरी के घर जाकर श्री राजपूत सभा फुलेरा विधानसभा के पदाधिकारीओ ने अध्यक्ष गजेंद्र सिंह खंगारोत के सानिध्य में मीठा मुँह करवा कर अपनी शुभकामनाऐ दी। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने