आंचल जादूगर के आज समापन शो में महाराज ने दिया आशीर्वाद, कुमावत सेवा समिति ने किया आंचल का सम्मान

 



रेनवाल। पिछले एक महिने से अपने जादू की कला से रेनवाल सहित आस-पास में धूम मचाने वाली अंतर्राष्ट्रीय जादूगर आंचल के शो का आज समापन हुआ।

आज के समापन शो में कस्बे के बडे मंदिर के महंतश्री 1008 डाॅ.जुगलकिशोर शरण ने अपने आशीर्वाद वचन देकर जादू की कला की तारीफ की।इस अवसर पर महाराज  ने आंचल जादूगर  का सम्मान किया एवं अपना आशीर्वाद दिया। 

इसी तरह समाज की विशेष प्रतिभा के रुप में आंचल जादूगर  का कुमावत  समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान भी किया गया। कुमावत  समाज सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सदस्य भॅवरलाल जेठीवाल के साथ महामंत्री बनवारीलाल कुमावत, उपाध्यक्ष लादुराम बासनीवाल, सांवरमल कुमावत तथा सदस्य पन्नालाल कुमावत सहित पदाधिकारियों ने सम्मान किया। 

इस अवसर पर विशेष सहयोग के रुप में आंचल जादूगर एवं मालिक गिरधारीलाल कुमावत के द्वारा बनवारी प्रजापत एवं पत्रकार साथी विष्णु जाखोटिया सहित सभी सहयोगियों का सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने