चौमूं। शहर के आराध्य देव श्री लक्ष्मी नाथ जी के मंदिर में बुधवार को निर्जला एकादशी के अवसर पर अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुजारी सांवरमल शर्मा ने बताया कि निर्जला एकादशी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है।
पर्व को लेकर भगवान लक्ष्मी नाथ जी की मोगरे के फूलों से फूल बंगले की झांकी सजाई जाएगी एवं नई पोशाक धारण करवाई जाएगी। वहीं मंदिर को परिसर को फूलों से सजाया जाएगा और भजन संध्या आयोजित की जाएगी। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में सुबह व शाम को श्रद्धालु लोग निर्जला एकादशी पर भगवान के दर्शन करने आएंगे।
राजा महाराजाओं के समय में बनाए गए कपड़े के पंखे से श्रद्धालु लोग करेंगे भगवान को हवा:
पुजारी सांवरमल शर्मा ने बताया कि निर्जला एकादशी पर पहली बार राजा महाराजाओं के समय कपड़े का बना पंखा लगाया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु लोग कपड़े के बने पंखे से भगवान को महिलाएं , पुरुष और बच्चे भगवान को ठंडी हवा डालकर मनोतिया मांगेंगे।
