रेनवाल। वर्तमान में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व शिक्षामंत्री तथा भाजपा के कद्दावर नेता घनश्याम तिवाडी का आज रेनवाल आगमन पर उनके शुभचिंतको ने जोरदार स्वागत किया। अपने शुभचिंतको द्वारा रेनवाल में मिले विशेष प्यार का आभार जताते हुये रेनवाल से वर्षो से रहे विशेष लगाव पर विस्तार से चर्चा की एवं पुराने दिनो की यादे ताजा की।
गौरतलब है की पूर्व शिक्षा अधिकारी रहे दयाराम महरिया के जंवाई एवं युवा समाजसेवी डाॅ.रामप्रसाद लाखरान तथा पूर्व पंचायत समिति सदस्य सरोज लाखरान के घर आयोजित पारिवारिक मुलाकात में पूर्व शिक्षामंत्री घनश्याम तिवाडी ने अपने रेनवाल से जुडी यादे ताजा की।
इस अवसर पर पद्मश्री प्रगतिशील किसान सुण्डाराम वर्मा, नरेन्द्र दांता, केमिस्ट ऐसोसियेशन के अध्यक्ष नंदलाल नेहरा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष महेन्द्र दाधिच, वरिष्ठजन सदस्य नटवरलाल तोतला, समाजसेवी बैजनाथ सोनी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, भाजपा महामंत्री बनवारीलाल प्रजापत, जाट महासभा के तहसील अध्यक्ष बनवारीलाल ऐचरा, लक्ष्मण बिजारणीया, कानाराम शर्मा,
शिक्षाविद मन्नालाल तेतरवाल, नरेन्द्र बाजिया, रेनवाल क्लब के वरिष्ठ सदस्य डाॅ मुकेश शर्मा, सचिव विरेन्द्र मिश्रा, भीवाराम डोडवाडिया, विष्णु जाखोटिया, युवा समाजसेवी अजय बारी, अनुज तोतला सहित कई शुभचिंतक उपस्थित रहे। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )
