राजकुमार शर्मा ने शिक्षा में रंगमंच अभियान को शिक्षा में नवाचार बताया और कहा कि चौमूं में यह अभियान सार्थक सिद्ध होगा । संस्थान के अध्यक्ष रंगमंच कलाकार सुनील सोगण ने बताया कि इस अभियान के तहत शिक्षा में रंगमंच के महत्व के बारे में बच्चों को व बड़ों को बताया जा रहा है। नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जा रहा है। बाल रंगमंच शिविर का आयोजन किया जा रहा है और आगामी समय में इस अभियान के तहत रंगमंच संगोष्ठी, मोनो एक्टिंग, फैंसी ड्रेस, एकांकी, नुक्कड़ नाटक आदि प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।