रेनवाल। पूर्व सैनिको,दिव्यांग एवं वीरांगनाओ के साथ सरकार द्वारा भारतीय सेना में हो रहे भेदभाव तथा वेतन विसंगति सहित विभिन्न समस्याओ को लेकर आज सैनिक वैलफेयर सोसायटी ने रेनवाल तहसील में को एक ज्ञापन दिया।
सैनिक वैलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष गोविंदसिंह राठौड के अनुसार सैनिको के संगठन फैडरैशन आॅफ वेटरंस एसोसिऐशन के आह्वान पर राष्ट्व्यापी विरोध में शामिल होते हुये तहसीलदार को ज्ञापन दिया।।
इस अवसर पर महासचिव सलाऊद्दीन कायमखानी, वरिष्ठ सदस्य डिप्टी कमान्डेट सूरजमल धायल, कैप्टन रतनसिंह नाथावत, कोषाध्यक्ष जगन ताकर, मोहन सेपट, रामगोपाल यादव, बालुराम तेतरवाल, किशनराम सामोता, मालीराम सेपट, श्रवण चौधरी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )
