रेनवाल। आगामी विधानसभा चुनावो को देखते हुये नगर भाजपा मण्डल कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।सभी नये पदाधिकारीओ एवं सदस्यो का आज माहेश्वरी भवन में सम्मान करते हुये नई जिम्मेदारी सौपी गई।
इस अवसर पर महामंत्री बनवारीलाल प्रजापत ने बताया की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी एवं जिलाध्यक्ष रामानंद गुर्जर के निर्देशानुसार नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तोतला ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया। कार्यकारिणी विस्तार में नये सदस्यो को जोडने के साथ-साथ कई दिनो से निष्क्रिय चल रहे सदस्यो को हटाया भी गया है।
कई सदस्यो को अच्छी मेहनत का फल देते हुये बडी जिम्मेदारी भी दी गई है।इसी के साथ जयनारायण प्रजापत को उपाध्यक्ष,राजेश रावत को महामंत्री,जानकी शर्मा को मंत्री,महेन्द्र मारोठिया,सलाऊद्दीन कायमखानी, भॅवरसिंह भाटी, कमल जैन, मंगल शर्मा, अशोक कुमावत, राकेश कुमावत, भोमाराम भाॅवरिया, ओमप्रकाश भार्गव, छोटुराम कुमावत, किशन शर्मा, पीयुष खटनावलिया, मालीराम जेठीवाल को सदस्य बनाया गया है।
इसी तरह भगवतीप्रसाद शर्मा को शक्ति केन्द्र प्रभारी, प्रिंस तिवाडी को मीडिया प्रभारी, किशोर व्यास को आई टी सैल संयोजक तथा मुकेश प्रजापत एवं सुरेश सारडा को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। सभी नये सदस्यो को मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तोतला, महामंत्री बनवारीलाल प्रजापत तथा पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष सीताराम बासनीवाल एवं उपस्थित वरिष्ठ सदस्यो ने भाजपा पार्टी दुपट्टा पहनाकर सम्मान करते हुये नई जिम्मेदारी सौपी।
कार्यक्रम का मंच संचालन बनवारीलाल प्रजापत ने किया। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )
