चौमूं । आई बी एन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मातृ दिवस पर मातृ शक्ति व प्रतिभा सम्म्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रामलाल शर्मा व भाजपा जयपुर जिला देहात जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित रविन्द्राचार्य , वेद महेश शर्मा संस्था निदेशक हजारी लाल शर्मा, नगरपालिका उपाध्यक्ष किरण शर्मा, मेघराज शर्मा, सत्यप्रकाश पारीक, कैलाश तिवारी, डॉ. साधना कुमावत, राजकुमार शर्मा , पार्षद कुसुम भात्रा ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वल्लन व पूजा अर्चना कर किया गया ।
संस्था निदेशक हजारी लाल शर्मा व सचिव श्याम किरण शर्मा द्वारा आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण, साफा बँधाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते अतिथियों ने माँ की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा की प्रथम शिक्षक माँ ही होती है। माँ के बिना जीवन बड़ा ही दुःख दाई होता है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद माताओं का उनके बच्चों दवारा माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया गया। तो वही विद्यालय द्वारा मातृ शक्ति को समृति चिन्ह व उपहार भेंट किए गए।
इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। पंडित रविन्द्राचार्य ने बच्चों को आशीर्वाद स्वरूप इनाम राशि देकर उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में लालचंद, अटल बिहारी पारीक, ब्रह्म दत्त शर्मा, सुरेश शर्मा, अंबालाल शर्मा, पंकज पारीक, गुलाब लखेर, कमल यादव,राघव शर्मा, श्वेता शर्मा, डॉक्टर कृष्ण मुरारी शर्मा, पीएम सर, अविनाश जांगिड़, माया शर्मा, मंजू यादव, ममता शर्मा, इंदु बिष्ट, हरि अग्रवाल, अलीशा रोशन, प्रियंका, रमाकांत तिवारी, गिर्राज पाराशर सहित संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन सत्य प्रकाश पारीक ने किया।


