चौमूं। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित सीनियर नर्सिंग ऑफिसर अमित कुमार सैनी को नर्सिंग क्षेत्र मे उत्कृष्ट एवं बहुमूल्य सेवाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलने पर चिकित्सा प्रभारी डॉ अजीत सिंह शेखावत के सानिध्य में सीएचसी चौमूं स्टॉफ परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ अजीत सिंह शेखावत ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर डॉ. सुरेश जांगिड़, डॉ. रवि कुमावत, डॉ. आशुतोष कौशिक, डॉ. अनिल सैन, डॉ. सुनीता चौधरी, डॉ. कृष्ण मुरारी शर्मा, डॉ. मोहित पंजाबी, रिद्धि कर्ण, रामकरण मीणा, बुद्धि प्रकाश मीणा, झाबर सिंह, देवदत्त शर्मा, सुनीता टाक, ओमप्रकाश, बजरंग लाल शर्मा, प्रवीण सैनी, हीरालाल सैनी, मुकेश चौधरी, लीलाधर सैनी, सुमन कुमावत सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
