रेनवाल। माडर्न स्कूल एंड फाउंडेशन की होनहार छात्रा लक्ष्मी जाखोटिया का आज बडे मंदिर के महाराजश्री डाॅ.जुगलकिशोर शरण ने सम्मान करते हुये अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाऐ दी।इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष अमित ओसवाल सहित कस्बे के गणमाण्य जनो ने भी सम्मान किया।गौरतलब है की माडर्न स्कूल एंड फाउंडेशन की होनहार छात्रा लक्ष्मी जाखोटिया ने कक्षा 12 में साईस बायोलोजी में 93.40 अंक प्राप्त कर विद्यालय,परिवार,समाज एवं गांव का नाम रोशन किया है।माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ सदस्य राधाकिशन जाखोटिया की सुपौत्री एवं विष्ण कुमार एवं संगीतादेवी जाखोटिया की सुपुत्री लक्ष्मी शुरु से ही होनहार रही है।दो वर्ष पूर्व कक्षा दस में भी शत प्रतिशत अंक आये थे।अपने गुरुजन एवं संस्थाप्रधान बलवीरसिंह राठौड एवं दौलतसिंह खंगारोत सहित पुरे स्टाफ से से मिली प्रेरणा से लक्ष्मी जाखोटिया ने मन लगाकर पढाई की। इंजिनियर बन कर समाज सेवा करने की प्रबल भावना रखने वाली लक्ष्मी जाखोटिया को महाराजश्री सहित सभी ने अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुये शुभकामनाऐ दी।इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष अमित ओसवाल ने भी नगरपालिका मण्डल की तरफ से अभिनंदन पत्र देते हुये होनहार बालिका सहित परिजनो एवं विद्यालय को शुभकामनाऐ दी।(विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)
माॅडर्न की होनहार छात्रा लक्ष्मी जाखोटिया का महाराजश्री ने किया सम्मान, पालिकाध्यक्ष ने दिया अभिनंदन पत्र
byKhabar Rajasthan 24X7
•
0