रेनवाल। गुरुकुल एकेडमी की होनहार छात्रा छवि जैन का आज बडे मंदिर के महाराजश्री डाॅ.जुगलकिशोर शरण ने सम्मान करते हुये शुभकामनाऐ दी।इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष अमित ओसवाल सहित कस्बे के गणमाण्य जनो ने भी सम्मान किया।गौरतलब है की गुरुकुल एकेडमी की होनहार छात्रा छवि जैन ने कक्षा 12 में साईस बायोलोजी में 92.40 अंक प्राप्त कर विद्यालय,परिवार,समाज एवं गांव का नाम रोशन किया है।कस्बे के प्रमुख समाजसेवी रहे स्व श्रीपाल रांवका की सुपौत्री एवं मनोज कुमार एवं राजुल जैन की सुपुत्री शुरु से ही होनहार रही है।अपने गुरुजन योगेश जोशी, ताऊजी मुकेश रांवका एवं बडे भाई सीऐ यश जैन से मिली प्रेरणा से छवि जैन ने मन लगाकर पढाई की।शिक्षक बन कर समाज सेवा करने की प्रबल भावना रखने वाली छवि जैन को महाराजश्री सहित सभी ने आशीर्वाद प्रदान करते हुये शुभकामनाऐ।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष अमित ओसवाल ने भी नगरपालिका मण्डल की तरफ से अभिनंदन पत्र देते हुये होनहार बालिका सहित परिजनो एवं विद्यालय को शुभकामनाऐ दी।(विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)