किशान शिव मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ होकर मुख्य बाजार से होती हुई पहुंची नवनिर्मित श्री कुल्लूवाली माताजी के मंदिर

किशनगढ़-रेनवाल । शक्तिपीठ श्री कुल्लूवाली माताजी  मंदिर , रेनवाल धाम में  आज किशान शिव मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ होकर मुख्य बाजार से होती हुई नवनिर्मित श्री कुल्लूवाली माताजी के मंदिर में कलश यात्रा पहुँचीं । 
जिसमें संत श्रीश्री 1008 हीरापुरी जी महाराज एवं महन्त श्रीश्री 1008 डॉ.जुगल किशोर शरण जी महाराज उपस्थित रहें।  कई हजारों की संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। साथ रेनवाल वासियों ने भाग लिया। प्रत्येक स्थान पर रेनवाल वासियों ने कलश यात्रा का स्वागत किया गया । साथ मंदिर पुजारी नाथूराम जी का भव्य स्वागत किया गया। 

इसके साथ श्री कुल्लूवाली माताजी मंदिर सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने अहम महत्वपूर्ण योगदान दिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया । साथ ही 29 मई को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं विशाल भंडारे का आयोजन श्री कुल्लूवाली माताजी  मन्दिर में किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने