चौमू । शहर के रींगस रोड स्थित चौमू नगर परिषद बनाओ संघर्ष समिति कार्यालय पर रविवार को समिति अध्यक्ष लालाराम गुलिया की अध्यक्षता में समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संबोधित करते हुए समिति उपाध्यक्ष राजेंद्र सेन ने कहां की परिषद के लाभों से अवगत कराने के लिए नगर परिषद चलाएगी व्यापक जन जागरूकता अभियान।
इस अवसर पर विशेष आमंत्रित सदस्य पूर्व चेयरमैन गोविंद नारायण सैनी, पार्षद कन्हैयालाल थावरिया, देवराज सैनी ने भी विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन समिति प्रवक्ता राजेश कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष शहजाद खान लोहानी, भानु प्रसाद सैनी, डॉ राधेश्याम चौधरी डॉ राधेश्याम चौधरी, शंकरलाल बागोरिया, गोपाल लाल सैनी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।