पानी की समस्या को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

 




चौमूं। नगरपालिका में पूर्व नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र चौधरी ने चौमूं नगरपालिका क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है आज हर वार्ड में पानी की बहुत भयंकर किल्लत है। शहर के परकोटे में मात्र 10-15 मिनट ही पानी लोगों को मिल रहा है। शहर की पेयजल की टंकियां भी खाली ही रहती है।  

आम गरीब व्यक्ति का  इस महंगाई में जीवन यापन करना बहुत ही मुश्किल हो रहा है। लोग मजबूरी में महंगे दामों में पानी के टैंकर खरीद रहे हैं। चौमूं के लोगों द्वारा आपको बीसलपुर से जोड़ने की मांग रखी गई थी लेकिन उस पर भी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।चौमूं  की जनता आखिर अब किस उम्मीद पर रहे। पिछले 2 साल से नगरपालिका चौमूं  में कांग्रेस का प्रचंड बहुमत के साथ बोर्ड बना था। 

कांग्रेस का चेयरमैन बना था और लोगों ने कांग्रेस को अधिक से अधिक वोट दिए थे ताकि सरकार के साथ मिलकर चौमूं नगर पालिका पानी व अन्य समस्याओं को दूर किया जा सके। सभी कांग्रेस जनों ने आम जनता में जाकर यह विश्वास दिलाया था कि हम आपकी समस्या को दूर करेंगे क्योंकि सरकार कांग्रेस की है और विधानसभा में कांग्रेस हार गई थी। 

नगर पालिका चौमूं  में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा तो सरकार के माध्यम से पानी की समस्या को दूर करने का प्रथम प्रयास होगा जो जनता ने अपना मत व समर्थन देकर 45 में 31 पार्षद कांग्रेस के बनाएं और कांग्रेस का चेयरमैन बनाया। आज 2 साल पूरे हो गए फिर भी किसी भी जनप्रतिनिधि ने पानी की समस्या को दूर करने का अथक प्रयास नहीं किया सिर्फ भाषणों में ही पानी को समस्या का जिक्र किया आज तक धरातल पर ऐसा कोई कार्य नहीं हुआ जिससे कि चौमूं  नगरपालिका के लोगों को पीने का पानी उपलब्ध हो सके। 

कुछ वार्डों में बोरिंग हुए लेकिन उनमें भी पर्याप्त पानी नहीं है जिससे पानी की समस्या यूं ही बनी हुई  है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं महंगाई राहत कैंपों कि आमजन प्रशंसा कर रहा है कि कांग्रेस पार्टी ही गरीब व्यक्ति का भला सोचती है लेकिन पानी की समस्या के कारण सारी योजनाओं पर कलंक लग रहा है। सभी लोग 500 से 600 रुपयों में टैंकर डलवा  रहे हैं जो कि गरीब व्यक्ति के लिए मुमकिन नहीं है लेकिन फिर भी मजबूरी में डलवा रहे हैं। 

आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव आ रहे हैं पहले चौमूं  विधानसभा का कांग्रेसी प्रत्याशी यहां से विधानसभा चुनाव दो बार हार गए हैं।  अबकी बार चौमूं  में विधानसभा में कांग्रेस का विधायक जिताने के लिए सबसे पहले पानी की  समस्या का समाधान करना बहुत ही अति आवश्यक है क्योंकि जो कांग्रेस पार्टी ने वादे किए थे उन वादों को पूरा करना भी सरकार का उद्देश्य है।  

अतः मैं चौमूं  के लोगों की ओर से और मेरी ओर से आपसे निवेदन करता हूं कि जब तक बीसलपुर से पानी की व्यवस्था नहीं हो तब तक कोई स्थाई व अस्थाई पानी की व्यवस्था करवाई जाए जिससे कि आम व्यक्ति परेशान नहीं हो और उसको पीने का पानी उपलब्ध हो सके। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने