रेनवाल। दिनांक 28 मई को जयपुर के विद्याधर नगर में आयोजित प्रजापत महाकुंभ को लेकर रेनवाल प्रजापत समाज द्वारा व्यापक जनसंपर्क किया जारहा है। इस व्यापक जनसंपर्क के तहत रेनवाल नगरपालिका सहित आस-पास गांवो में भी समाज बंधुओ द्वारा सघन दौरा किया जा रहा है।
जयपुर के विद्याधर नगर में आयोजित प्रजापत महाकुंभ की तैयारीओ पर चर्चा करते हुये रेनवाल प्रजापत समाज के अध्यक्ष बनवारीलाल प्रजापत ने बताया की समाज महाकुंभ को लेकर घर-घर सघन जनसम्पर्क किया जा रहा है।इस सघन जनसम्पर्क को लेकर सचिव जयनारायण राजोरा की देखरेख में व्यापक रुपरेखा भी बनाई गई है। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )
