चौमूं । स्थानीय केशव नगर स्थित केशव कुंज सेवा भारती कार्यालय में रविवार को सेवा भारती द्वारा चतुर्थ सर्वजातीय सामूहिक विवाह की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
विभिन्न जातियों के 13 जोड़ों के सामूहिक विवाह 5 मई को करणसर में संपन्न हुआ था। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता नंदकिशोर कूलवाल ने की। आयोजन समिति के संयोजक मदन लाल कुमावत ने विवाह से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में अवगत कराया। कोषाध्यक्ष विनोद दुसाद ने सामूहिक विवाह से संबंधित आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया।
जिला मंत्री कानाराम प्रजापत ने जिले मे चल रहे सेवा कार्यों तथा आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।
जिला सहमंत्री धर्मेन्द्र शर्मा "पुरुषोत्तम" ने अपने सुपुत्र के विवाह उपलक्ष में मंगल निधि के रूप में सेवा भारती समिति को 11,111 रुपए का चैक भेंट किया।
जिला अध्यक्ष नंदकिशोर कूलवाल ने चौमूं तहसील ग्रामीण के अध्यक्ष रणमल चौहान, खेजरोली उपाध्यक्ष छीतरमल मुनीम, खेजरोली, मंत्री गिर्राज सिंह खंगारोत, कालाडेरा तथा सह मंत्री नरेंद्र शर्मा एवं भरत शर्मा को मनोनीत किया। चौमूं-नगर सेवा भारती समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में राजेश खटोड़, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल चतरपुरावाले, सहकोषाध्यक्ष नरेश जिंदल तथा संरक्षक राजेंद्र कुमार खांडल तथा कार्यकारिणी सदस्य जगदीश शर्मा बाबूजी को मनोनीत किया गया।
समीक्षा बैठक में जिला सह कोषाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, नगर उपाध्यक्ष कैलाश सैनी ,प्रह्लाद टेलर, मंत्री शंकर जिंदल, सहमंत्री अशोक पारीक, राम गोपाल कुमावत, राजेंद्र सर्राफ, शंकर सैनी उपस्थित थे।
समीक्षा बैठक के समापन पर कल्याण मंत्र के साथ ही भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया।
