महेन्द्रसिंह सुल्तानिया पिछले चार दिन से सचिन पायलट के साथ जनसंघर्ष पदयात्रा में, अजमेर से जयपुर तक पैदल चल कर दे रहे है पायलट का साथ, रेनवाल नगरपालिका के युवा पार्षद है सुल्तानिया

रेनवाल। भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकार गहलोत सरकार के खिलाफ पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राजस्थान के कद्दावर नेता सचिन पायलट ने अपने विरोध के स्वर को ओर तेज कर दिया है।इसी कडी में बडा कदम उठाते हुये सचिन पायलट ने अजमेर से जयपुर तक की लगभग 125 किमी की पदयात्रा के जरिये पुरे राजस्थान सहित केन्द्रिय नेतृत्व का भी ध्यान आकर्षित करने का भी प्रयास किया है। अजमेर से दिनांक 11 मई से शुरु हुई यह जन संघर्ष पदयात्रा दिनांक 15 मई को जयपुर में एक बडी सभा में समापन होगी।इस पदयात्रा में लगभग पुरे राजस्थान से उनके समर्थक पहुच रहे है तथा उनके संघर्ष को बुलंद कर रहे है।

इसी कडी में रेनवाल नगरपालिका के युवा वार्ड पार्षद महेन्द्रसिंह सुल्तानिया भी पिछले 4 दिन से पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राजस्थान के कद्दावर नेता सचिन पायलट के साथ बराबर पैदल चल कर उनके संघर्ष में युवा शक्ति के सहयोग का विश्वास भी दिला रहे है।(विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने