पंडित रविन्द्र आचार्य ने किया नई संसद भवन का वास्तु परीक्षण, प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण


जयपुर। देश में निर्मित हो चुकी नई संसद भवन का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसी भवन का हाल ही कुछ दिनों पूर्व अंतरराष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्र आचार्य ने वास्तु परीक्षण किया था।

तारा ज्योतिष साधना केंद्र के अध्यक्ष रविन्द्र आचार्य ने बताया की संसद भवन के डिप्टी डायरेक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने उन्हें इसका विजिट करवाया था। भारद्वाज ने बताया की संसद भवन का निर्माण कार्य टाटा कंपनी के डायरेक्टर धनंजय देव के आग्रह पर संसद भवन का वास्तु परीक्षण किया गया था।जो आज उसका उद्घाटन होने जा रहा है। 
 आचार्य ने बताया कि नई संसद वास्तु अनुरूप निर्मित है।

उन्होंने बताया की संसद भवन में आने वाले सांसद एक नया इतिहास रचेंगे।


साथ ही प्रतिनिधियों के लिए यह उन्नति के नए आयाम स्थापित करेंगी। 
गौरतलब है की इससे पूर्व भी रविन्द्र आचार्य ने राजस्थान के कई पुलिस थानों, दुबई के प्रसिद्ध दुबई मॉल और दुबई डीजी ऑफिस समेत कई प्रसिद्ध स्थलों का परीक्षण किया है। उनके द्वारा की गई अनेको भविष्यवाणियां सही साबित हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने