पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने बताया कि आधुनिक भारत के निर्माण में पंडित जवाहरलाल नेहरू का अहम योगदान रहा जो सदैव प्रासंगिक रहेगा। पंडित जवाहरलाल नेहरू अपने विचारों और अपने उल्लेखनीय कार्यों की वजह से ही महान बने। आजादी के बाद नेहरू ने देश की तस्वीर बदलने के लिए कई कड़े फैसले लिए, उस दौरान उनके फैसलों की निंदा की गई और मजाक भी बनाया गया लेकिन उनके उन फैसलों ने ही देश को आर्थिक मोर्चे पर मजबूत बनाया।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष गिरिराज देवंदा, पंसस गोपाल गुलिया, पार्षद रमेश चंद्र सैनी, इमामुद्दीन कुरेशी, शायर मल माली, प्रह्लाद गुनिया, छीतरमल जलुथरिया, रोहित यादव, मालीराम नेटवाडिया, अर्जुन निठारवाल, डॉ. पीडी यादव, सत्यनारायण शर्मा, गोपीचंद घोसला, भगवान सहाय निठारवाल, महादेव सिंह निठारवाल, युवा नेता रामकिशोर सैनी, सूरज सैनी, पुष्पेंद्र प्रजापत, अनिल प्रजापत, हंसराज सैनी, राकेश सिंगोदिया, बाबूलाल सैनी, पप्पू बागड़ी, कन्हैयालाल बागड़ी, रविंद्र निठारवाल, तुलसी पवार, सीपी सैनी, राकेश इंदौरा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी।