चौमूँ। विधानसभा क्षेत्र चौमूँ में विधायक रामलाल शर्मा द्वारा चलाए जा रहे मेरा बूथ मेरा सम्मान कार्यक्रम के तहत अब तक 126 बूथों पर जाकर विधायक रामलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी लगन और मेहनत से अपने अपने बूथों पर कार्यक्रम को सफल बनाते हुए अच्छी संख्या लोगों को एकत्रित कर कार्यक्रम का आयोजन करवाया।
रविवार को सायंकाल में आयोजित मेरा बूथ मेरा सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ संख्या 179, 187, 209, 195, 184 और 186 पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौक़े पर विधायक रामलाल शर्मा ने बूथ अध्यक्ष, बूथ एजेंट और रिलीवर को भाजपा की देकर सम्मानित किया।
विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले चार वर्षों में युवाओं के साथ बेरोज़गारी भत्ता ओर किसानों के साथ कर्ज़ माफ़ी का झूठा वादा कर सत्ता में आने के बाद प्रदेश में जंगलराज स्थापित कर दिया है, आज प्रदेश की बहन बेटिया सुरक्षित नहीं है, अपराधी बेख़ोफ़ होकर अपराधो को अंजाम देने का काम कर रहे है।
उन्होंने 20 जून को आयोजित होने वाली जन आक्रोश सभा में अधिक से अधिक पधारने का आह्वान किया। इस मोके पर नगर मण्डल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, ज़िला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, पूर्व उपाध्यक्ष कालूराम जाट, आलोक जांगिड, बूथ अध्यक्ष मोहन लाल यादव, जे.पी. जाट,त्रिलोक शर्मा, मदन गोरा, सुरेश शर्मा, पार्षद बाबूलाल सेनी, कोशल योगी, विनोद, मुक्तिलाल शर्मा, जितेंद्र सेनी, सुरेश चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।
