चौमूं। आज गायत्री प्रज्ञापीठ संस्थान चौमूं पर प्रत्येक रविवार की भांति इस रविवार को भी गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसके पश्चात गायत्री परिवार ट्रस्ट चोमू की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गायत्री परिवार मिशन की गतिविधियों पर चर्चा की गई ।
गायत्री परिवार ट्रस्ट के सचिव राजकुमार शर्मा ने बताया कि आगामी 30 मई को गायत्री जयंती, गंगा दशहरा एवं परम पूज्य गुरुदेव के महाप्रयाण दिवस के उपलक्ष में गायत्री प्रज्ञापीठ चौमू पर 5 कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्री रामधन टाक, रामबाबू सेन, जितेंद्र सिंह बिजावत, सांवरमल अग्रवाल आदि गायत्री परिजन उपस्थित थे।