चौमूं। एमजेएफ गुप के चेयरपर्सन कैलाश राज सैनी के सानिध्य में बुधवार को चौमूं विधानसभा के बाई का बास में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि कैलाश राज सैनी निशुल्क चिकित्सा शिविर के माध्यम से समाज सेवा का कार्य करते आ रहे हैं।
आपको बता दे कि सैनी के द्वारा विगत 8 वर्षों से शहर व गांव गांव ढाणी ढाणी में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में हजारों की तादाद में रोगी लाभान्वित हो रहे हैं।
शिविर प्रभारी डॉ. प्रियंका फिरोदा ने बताया कि शिविर में स्त्री रोग, बाल रोग, हड्डी रोग, त्वचा रोग, पेट संबंधित रोग, मिर्गी रोग, मौसमी बीमारियो, पाईल्स तथा आंख, कान, गला, मुख संबंधित विभिन्न बीमारियो के मरीजों को परामर्श एवं निशुल्क दवा वितरण की गई। शिविर में डॉ दिनेश दरिया डॉ मीनाक्षी, डॉ विकास डॉ पायल ने शिविर में अपनी सेवाएं दी। शिविर में करीब 291 मरीज लाभांवित हुए।
