चौमूं। राजस्थान सरकार के द्वारा आयोजित कार्यक्रम महंगाई राहत कैंप ग्राम पंचायत उदयपुरिया मे चल रहें महंगाई राहत कैंप मे ग्राम पंचायतों सेवापुरा, नांगल पुरोहितान, खोरा श्यामदास आदि के अनेक वंचित परिवारों को महंगाई राहत कैंप से जोड़ने के लिए ग्राम पंचायत भवन उदयपुरिया आयोजित किया गया जिसमें में 274 से अधिक लाभार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया।
इंदिरा गांधी गैस सब्सिडी योजना में 20 मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली कृषि 7 घरेलू बिजली 69 खाद्य फूड पैकेट योजना 82 महात्मा गांधी नरेगा ग्रामीण 23 सामाजिक सुरक्षा पेंशन 32 कामधेनु बीमा योजना 112 मुख्यमंत्री चिरंजीव स्वास्थ्य बीमा 144 मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा 144 आदि योजनाओं मे रजिस्ट्रेशन करवाया।
उपस्थित शिविर प्रभारी रतन लाल शर्मा ग्राम विकास अधिकारी, रमेश चंद्र शर्मा राजीव गांधी युवा मित्र, मोहन चौहान, रवि चौधरी, महेंद्र निठारवाल आदि लाभार्थियों केशर भूमला को गारंटी कार्ड देकर योजनाओ की जानकारी दी।
