द केरला फिल्म को लेकर रेनवाल में जोश, समाजसेवी दीनदयाल कुमावत के सौजन्य से 8 जून तक रोजाना निशुल्क दिखाए जाएंगे तीन शो

 




रेनवाल। समाजसेवी दीनदयाल कुमावत के विशेष प्रयासो एवं सौजन्य से कस्बे के मोहन मंदिर(एम एम) सिनेमा हाल में लव जिहाद विषय पर बनी द केरला फिल्म निशुल्क दिखाई जा रही है। दिनांक 2 जून से 8 जून तक रोजाना तीन शो में निशुल्क दिखाई जा रही द केरला फिल्म को लेकर रेनवाल में खासा जोश देखने को मिल रहा है। 

दिनांक 8 जून तक दिखाई जाने वाली इस फिल्म के संयोजक के रुप में विमल असावा, पीयूष खटनावलिया एवं राकेश कुमावत के साथ मुख्य व्यवस्थापक सीए बनवारी कुमावत भी लगातार अपनी सेवाऐ दे रहे है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार फिल्म के प्रति लोगो की विशेष रुचि होने से 8 जून तक चलने वाले सभी शो की टिकटे एडवांश बुक हो गई है। 

गौरतलब है की लव जिहाद विषय को लेकर बनाई गई इस फिल्म के माध्यम से हिन्दू लड़कियों के साथ होने वाली गलत घटनाओ को एक अच्छे तरीके से समझाया गया है तथा उसके अंजाम से भी अवगत कराया है। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने