रेनवाल । करणसर कस्बे स्थित पी.एन.पब्लिक सी.सै.स्कूल के 10 वीं,12 वीं बोर्ड परीक्षा 2023 में सर्वोच्च अंक क्रमशः ख्याति शर्मा पुत्री राकेश कुमार शर्मा 98.33%, मुस्कान शर्मा पुत्री सुनील कुमार शर्मा 96% , नेहा कुमावत पुत्री श्रवण कुमार कुमावत 93%, रोहित वर्मा पुत्र प्रभु दयाल वर्मा 87% , अंकित यादव पुत्र शंकर लाल यादव 86%, टिप्सी जैन पुत्री प्रीतम कुमार पाटनी 86% प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
इस खुशी में पी. एन.स्कूल करणसर जयपुर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में जोबनेर पंचायत समिति सदस्या ललिता तोतला, करणसर उप सरपंच श्रवण लाल मीणा, सहकारी समिति अध्यक्ष एवं युवा नेता महावीर प्रसाद सेपट, हरिओम शर्मा, बलाई समाज महासभा के तहसील अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा, सीता राम यादव, मालीराम आसीवाल, मदन लाल खींची, अशोक वर्मा, बाबूलाल, श्रवण लाल कुमावत, सन्तोष स्वामी, कमलेश कुमावत, गजानंद सोनी, के डी सर, राहुल खींची, अयूब अली, विजय शर्मा,
बीएलओ शंकर लाल यादव, पूनम तिवाड़ी, कांता कुमावत, कोमल सेपट, राधिका तिवाड़ी, प्रेम निवास पूनिया, प्रताप सिंह नाथावत , हेमन्त कुमार शर्मा,रेशमी पूनिया, रणवीर सिंह पालावत , हेमन्त स्वामी, उदित योगी, मनीष वर्मा, शंकर सिंह पालावत आदि ने उपस्थित रहकर प्रतिभाओं को साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं मिठाई बांट कर खुशी मनाई, वक्ताओं ने बच्चों को जीवन में इसी प्रकार मेहनत कर आगे बढ़ने की सीख देते हुए बड़े आदमी बन कर अपना नाम रोशन करने का आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दी। विशाल विजयी जुलूस/रैली में क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध सम्माननीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, किसानों, मजदूरों,अभिभावकों का जबरदस्त मान - सम्मान व आदर भाव के साथ सहयोग मिला इसके लिए पूरे विद्यालय परिवार ने सबका आभार व्यक्त करते हुए विनम्रता पूर्वक धन्यवाद ज्ञापित किया।
करणसर में गांधी चौक में व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपाल लाल तोतला, सेठ कैलाश चन्द जोशी, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम शर्मा,व्यापार मंडल के महामंत्री गोपाल लाल कुमावत ,मोहन लाल मीणा, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अर्जुन लाल गढ़वाल, सुवालाल कुमावत, मनीष तोतला,मूलचन्द यादव, सीताराम मीणा, राजपाल सेपट आदि ने भी स्वागत एवं प्रतिभाओं को सम्मानित कर आशीर्वाद दिया।
इसी प्रकार देवलिया में सीताराम खातोदिया,रामनिवास यादव, रामस्वरुप यादव, पूर्व वार्ड पंच गजानंद यादव आदि गणमान्य लोगों ने सभी को ज्यूस पिलाकर, माल्यार्पण कर स्वागत किया तो हरसौली में सरपंच प्रतिनिधि रामकिशन कुमावत के नेतृत्व में स्वागत सम्मान किया गया।इसी प्रकार किशोरपुरा में डेयरी सचिव गोधाराम ओला, महावीर सिंह पालावत, पूर्व वार्ड पंच लक्ष्मीनारायण ओला , शंकर सिंह पालावत, रणवीर सिंह पालावत आदि ने स्वागत एवं सम्मान किया ।
खिजूरिया में राजेन्द्र प्रसाद तिवाड़ी , भैंसावा में महादेव कुड़ी, गोपाल कुमावत , मोहन का बास में जगदीश प्रसाद शर्मा आदि ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी एवं शुभकामनाएं देते हुए सम्मान किया गया।
इसके बाद डूंगरसी का बास मन्दिर एवं हरिओम शर्मा के घर पर रैली में शामिल सभी को अल्पाहार एवं कोल्ड ड्रिंक्स की व्यवस्था के साथ ही सरपंच प्रतिनिधि अर्जुन लाल कुमावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। गांव वालो के विशेष प्रेम व सम्मान के लिऐ निदेशक परमानन्द पूनिया ने सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )
