चौमूं। न्यू पेंशन स्कीम एम्प्लॉयज फेडरेशन के नेतृत्व में पूरे देश में ओ. पी. एस. बहाल करने एवं राजस्थान के कर्मचारी एवं अधिकारियों के 41 हजार करोड़ रूपये वापिस करने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है।
प्रदेश सचिव एनपीएसएफआर जितेंद्र सिंह शेखावत व महिला विंग की महासचिव शकुंतला मीना ने बताया की केन्द्र सरकार सरकारी कर्मचारियों के पीएफआरडीए में जमा 41 हजार करोड़ रूपये नहीं लोटा रही है। इसके विरोध में पूरे प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है, पूरे प्रदेश से 01 लाख हस्ताक्षर कराकर प्रधानमंत्री को सौंपे जायेंगे।
धातव्य हो कि 41 हजार करोड़ रूपये में से एक भी रूपया केन्द्र सरकार का नहीं है। इस पैसे को वापिस पाने के लिए पूरे राजस्थान में अभियान चलाया जा रहा है और हम इन्हें लेकर रहेंगे, जब तक यह पैसा वापिस नहीं होगा आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।
कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) के उपशाखा अध्यक्ष प्रवीण सैनी व शिक्षक संघ (सियाराम) उपशाखा चौमूं के अध्यक्ष हनुमान सहाय खटीक ने बताया की बुधवार को नगर पालिका के मुख्य द्वार पर सघन हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम रखा गया है जिसमे सभी विभागों के सैकड़ो अधिकारी -कर्मचारियों ने माँग पत्र पर हस्ताक्षर किए।
इस दौरान शिक्षक संघ (सियाराम) के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश हाटवाल, कर्मचारी महासंघ के तहसील प्रवक्ता सही राम चौधरी, शिक्षक संघ के कार्य कारी अध्यक्ष अर्जुन यादव, महेश बागोरिया, सुनीता चौधरी, कृष्ण कांत शर्मा, सुरेंद्र सेरावत, मुकेश सेठी, संजय मीणा, शकुंतला सिरसी, भुवनेश मीणा,रामचंद्र निर्वाण, योगेश शर्मा, नेमीचंद सैनी, गुड़िया चौधरी, डॉ कल्याण सहाय जाट, उमेश मीणा, सुभाष जाट, राकेश खटीक, बाबू लाल कुलदीप, रामकुमार शर्मा, गजानंद शर्मा सहित सैंकड़ो अधिकारी-कर्मचारियों ने माँग पत्र व पोस्टर पर हस्ताक्षर किए।
