संस्थान की आरती यादव ने करवाई योग क्रियाए

 



चौमूं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांदरसर में मूलचंद यादव योग गुरु के नेतृत्व में विद्यालय के  कर्मचारी अभिभावक विद्यार्थी ग्रामीण जन आदि लोगों ने योग किया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रतिमा शर्मा ने योग के बारे में जानकारी दी। 

इस मौके पर व्याख्याता कैलाश चंद्र कुमावत,  ओम कवर पालावत, जितेंद्र कुमावत, रामकुमार यादव,  सपना यादव,  योगेंद्र मीणा,  महेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। सभी लोगों ने बड़े उत्साह के साथ योग क्रियाएं की तथा संकल्प लिया की  योग  को प्रतिदिन हमारे जीवन का हिस्सा बनाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने