चौमूँ। विधायक रामलाल शर्मा द्वारा चलाए जा रहे मेरा बूथ मेरा सम्मान कार्यक्रम के तहत चौमूँ शहर में विधायक रामलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। मेरा बूथ मेरा सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के बूथ संख्या 180, 204, 202, 176, 194 पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दोरान विधायक शर्मा का माला एवं साफ़ा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौक़े पर विधायक रामलाल शर्मा ने बूथ अध्यक्ष, बूथ एजेंट और रिलीवर को भाजपा की देकर सम्मानित किया। विधायक रामलाल शर्मा ने कांग्रेस सरकार की विफलताओं और जनसमस्याओं को लेकर 20 जून को आयोजित होने वाली जन आक्रोश सभा में अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आह्वान किया।
इस मोके पर नगर मण्डल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, ज़िला उपाध्यक्ष बजरंग सोनी, नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष आशीष दूसाद, पार्षद गजेंद्र यादव, किशोर गंगवाल, पूर्व पार्षद धर्मेंद्र बंजारा, मुकेश जोशी, बलदेव टांक, संदीप कुमावत, अखिल पारासर, राजेश कुमावत, बाबूलाल कुमावत, चेतन सेनी, माँगीलाल कुमावत आदि लोग उपस्थित रहे।
