चौमूं। सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर देहात के तत्वावधान में 18 जून 2023 को आयोजित होने वाले सर्व ब्राह्मण मातृशक्ति सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन उदयपुरिया लक्ष्मीनाथ मंदिर में पंडित मोहन लाल शर्मा, रमेश शर्मा, घनश्याम पीटीआई, उपसरपंच सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र शर्मा, लोकेश शर्मा, सिया शरण शर्मा व गोपाल शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर चौमूं तहसील सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष मास्टर श्याम शर्मा ने कहा कि समाज विकास के लिए सामाजिक कार्यों में मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। विप्र समाज अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा ने सभी विप्र बंधुओं से कार्यक्रम में अधिकाधिक भागीदारी का आग्रह किया।
तहसील अध्यक्ष मास्टर श्याम शर्मा ने बताया कि समारोह में चौमूं आमेर एवं जालसू तहसील के राजकीय सेवा में सेवारत एवं विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि अर्जित मातृशक्ति का अभिनंदन किया जाएगा।
पंडित रमेश शर्मा ने बताया कि समारोह में समाज में मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी पर चिंतन मनन किया जाएगा।
इस अवसर पर राजेंद्र पुजारी छीतरमल, मीनू शर्मा, गोपाल शर्मा, नंदकिशोर, शिवरतन, सहीत बहुत से विप्र बंधु उपस्थित रहे ।
चौमूं तहसील अध्यक्ष मास्टर श्याम शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
