पेयजल की समस्या को लेकर वार्ड 7 एवं 8 के लोगो का प्रशासन के खिलाफ अनिश्चितकालिन धरना, स्थानीय वार्डो की उपेक्षा कर पहले दूसरे वार्डो को पानी देना का लगाया आरोप




रेनवाल। जंहा एक तरफ केन्द्र एवं राज्य सरकारे आम जनता के पीने के पानी की मूलभूत सुविधा के लिऐ कई प्रयास करती रहती है। वही जलदाय विभाग एवं स्थानीय प्रशासन रेनवाल नगरपालिका के वार्ड 7 एवं 8 के लिऐ आज तक पीने के पानी के लिए कोई ठोस कदम नही उठा पाई है। दोनो वार्डो के जागरुक लोगो के विशेष प्रयासो से विधायक निर्मल कुमावत के द्वारा दोनो वार्डो की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए लगभग दो वर्ष पूर्व एक पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था।

लेकिन आज तक जलदाय विभाग एवं नगरपालिका के पास कोई ठोस कार्ययोजना नही होने से यह टंकी भी एक शोपीस बन कर रह गई। बार-बार प्रशासन से मांग करने के बावजूद आज तक दोनो वार्डो में कोई पाईप लाईन भी नही डाली गई।रामसिंहपुरा, गुलाब विहार, बज्र विहार काॅलोनी एवं महावीर स्कूल के आस-पास सहित दोनो वार्डो में रहने वाले हजारो लोग आज भी  पानी के महंगे टैंकरो के भरोसे ही अपनी प्यास बुझा रहे है। 

जलदाय विभाग द्वारा इन दोनो वार्डो के लोगो की समस्या दूर करने के बजाय आज इस नवनिर्मित पानी टंकी से दूसरे वार्डो में पाईप लाईन डालने के लिऐ खुदाई शुरु कर दी, जिसका स्थानीय लोगो ने पुरजोर ढंग से विरोध करते हुये पहले तो काम को रुकवा दिया फिर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुये धरने पर बैठ गए जो अब टेंट लगाकर अनिश्चितकालिन धरने में बदल गया है। 

शिक्षाविद बलवीरसिंह राठौड सहित स्थानीय लोगों  के अनुसार जलदाय विभाग सहित नगरपालिका अध्यक्ष अमित ओसवाल को फोन से सूचना देने के बाद भी कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नही पहुंचने पर लोगो ने अपनी नाराजगी भी जताई है। 

इस अवसर पर वार्ड नंबर 7 के पार्षद महेंद्र वर्मा, शिक्षाविद बलवीरसिंह राठौड, रामेश्वर लाल, हीरालाल, राजेंद्र कुमार, दीपक शर्मा, प्रहलाद मीणा, रामपाल कुमावत, जितेंद्र शर्मा, उमाशंकर शर्मा, गिरिराज शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, बाज्या पटवारी, शंकर शर्मा, कमलेश शर्मा, बनवारी प्रजापत, दधिमती जांगिड़, राजू नोडल, बनवारी यादव, संतोष अग्रवाल, दिनेश चंद्रानी, राजेश मोयल, अजयकुमार सोनी, रामनिवास बागड़ा, 

प्रकाश शर्मा, केवल बिलाला, नवरतन जैन, मोहन लाल कुमावत, सागर चौधरी, भंवर चौधरी, नटवर कुमावत, बनवारी बागड़ा, रतन शर्मा, अमरचंद प्रजापत सहित कई लोग उपस्थित रहे। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट ) 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने