विधायक रामलाल शर्मा ने टाँकरड़ा में बस स्टैंड का फ़ीता काटकर किया शुभारंभ

 



चौमूँ। उत्तमा सेवा समिति की ओर से विधायक रामलाल शर्मा के जन्मदिन के शुभ अवसर पर टाँकरड़ा ग्राम पंचायत के शिव मंदिर के सामने आधुनिकतम बस स्टैंड का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर ग्रामवासियों द्वारा विधायक शर्मा को साफा व माला पहनाकर तथा पौधा भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी गई। 

समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश बुनकर ने बताया कि इस बस स्टैंड को आधुनिकतम तरीके से बनाकर सोलर लाइट, बैटरी सहित ,मोबाइल चार्जिंग, म्यूजिक आदि की सुविधा भी दी गई है। विधायक शर्मा ने उत्तमा समिति का आभार जताते हुए कहा कि यह बस स्टैंड आधुनिकतम जरूरतों को पूरा करता है। 

इस प्रकार के बस स्टैंड से यात्रियों को सुविधाएँ मिलेगी। इस मौके पर गोविंदगढ प्रधान रामस्वरूप जी, स्वामी योगेंद्र आचार्य जी, सीताराम सोनी, मुकेश चोपड़ा, सुरेश नुवाल, समाज सेवी सुरेश रोड, पहलवान चोपड़ा, ललिता शर्मा आदि ने विधायक के साथ वृक्षारोपण किया। समिति के सदस्य कलाकार कुमार नवदीप ने बताया कि समिति के द्वारा राज्य स्तर पर विभिन्न स्थानों पर कार्य किए जाते रहे हैं तथा जिसका मुख्य उद्देश्य वृक्षारोपण है और सैकड़ों की संख्या में वृक्षारोपण किया जा चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने