चौमूं। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की तरफ से छुट्टन यादव के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ नारेबाजी भी की गई और प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।
पुलिस की ओर से महिला पहलवानों से की गई धक्का-मुक्की की जांच करवाने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है ।
इस दौरान छुट्टन यादव ने कहा कि देश की शान और दुनिया में तिरंगे का मान बढ़ाने वाली महिला पहलवानों को ही आज न्याय के लिए भटना पड़ रहा है। दुर्भाग्य की बात तो यह है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इतने बडे मामले पर मौन है। बृजभूषण सिंह पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज है। उसके बावजूद उसकी गिरफ्तारी नहीं हो रही। उल्टा महिला पहलवानों को ही धरना स्थल से उठा दिया गया।
पॉक्सो एक्ट में धाराएं दर्ज होने के बावजूद सरकार टस से मस नहीं हो रही है, उल्टा आरोपी को बचाने में लगी हुई है। अगर बृजभूषण की जगह कोई आम आदमी होता तो अब तक जेल जा चुका होता। महिला पहलवान ने जंतर मंतर पर धरना देकर उनके गिरफ्तारी की मांग की थी, लेकिन बृज भूषण सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई। यह महिला पहलवानों का और देश की महिलाओं का अपमान है। सरकार बेटियो की बात सुने, मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करे।
रालोपा विधानसभा प्रभारी रामबाबू गोरा ने बताया कि हमारे देश की बेटियां न्याय के लिए पिछले कई दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर संघर्ष कर रही थी। पुलिस उन्हें जबरदस्ती उठाने की कोशिश की और देश की बेटियों के साथ मारपीट की गई। यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में मोहन निठारवाल, लालचन्द झाझडा, गोविन्दगढ सरपंच महेन्द्र शर्मा, टांकरडा सरपंच सुरेश सोढ, पंसस सोहन सबलानिया, पंसस प्रतिनिधि धीरज यादव, अर्जुन पण्डित, महेन्द्र गुलिया, संजय शर्मा, बलवीर लाम्बा,
कमलेश नील, दीपक अग्रवाल, कैलाश कुमावत, एड. प्रदोष मान, एड. गौरीशंकर गुर्जर, एड. अशोक यादव, एड. विजय बधाला, पप्पू बर्रा, गज्जू सेरावत, अश्विनी आत्रेय, मुकुल वैष्णव, उदय डागर, राजू डागर, भवानीशंकर आसीवाल, मुकेश सेवदा, भरत कुमावत, उदय डागर, जितेन्द्र बौचल्या, सीताराम सैनी, जितेश सामोता, बलदेव यादव, प्रताप नासना, मुकेश सेरावत , गोपाल सैनी, विकास चौधरी, गोविन्द वशिष्ठ, मुकेश कलवानियाँ, गणेश सिंह शेखावत, रोहिन कुमावत, टीपू खान, मानसिंह राजपूत,
आलम सेर, जुबेर खान, कमल कटारिया, राकेश निठारवाल, मुकेश ढबास, सुभाष चौधरी, भास्कर गोरा, रामस्वरूप गोरा, सोहन गोरा, सुनिल गोदारा, धर्मेन्द्र यादव, कैलाश यादव, नरेन्द्र गोदारा, लालाजी गठाला, दीपक बराला, श्रीराम यादव, सुरेश घोसल्या, शिम्भू यादव, रामकरण जाट, दीपेन्द्र पलसानिया, प्रकाश यादव, शैतान सिंह छात्रसंघ अध्यक्ष, उत्सव यादव छात्रसंघ अध्यक्ष, मनीष वर्मा, विनोद राठी, राकेश डागर, बनवारी डागर, मालीराम यादव, रामकिशोर यादव, मुकेश यादव,
मनोज यादव, प्रकाश झाझडा, सुरेश यादव, भागचन्द यादव , मनीष जांगिड, दीपक यादव, सज्जन जांगिड, प्रहलाद गोदारा, प्रहलाद यादव, राजेश गौरा, राजेश जांगिड, दीपक कांवट, हिमांशु चन्देल, लोकेश यादव, अजय सोढ, दिनेश खैरवाल, नवल किशोर खीचड, शंकर यादव, अशोक राव, महेन्द्र बाजिया, रामसिंह यादव, कानाराम निठारवाल, कालू बराला, सचिन यादव, दौलत सिंह, योगेश यादव, कानाराम निठारवाल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
