चौमूँ। “मेरा बूथ-मेरा सम्मान” कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत मोरीजा और सामोद के बूथों पर विधायक रामलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं ने संपर्क किया। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार के आखंड में डूबी हुई है फिर चाहे आरपीएससी हो, भर्तिया हो, पेपर लीक मामले हो, ख़ान घोटाले या बजरी से जुड़े मामले हो, इन तमाम मामले ये साबित करते है कि सरकार के नुमाइंदे प्राकृतिक संपदा को लूटने का काम कर रहे है।
उन्होंने 20 जून को बस स्टैंड चौमूं पर कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ आयोजित होने वाली जन आक्रोश सभा में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुँचने का आह्वान किया। मेरा बूथ- मेरा सम्मान कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत मोरिजा में बूथ संख्या 168, 166, 163, 165 और सामोद में बूथ संख्या 160, 158, 157 पर बूथ मीटिंग का आयोजन कर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
नगर मंडल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, रामू चोपड़ा, सुरेश जांगिड, मुकेश कुमार सैनी, राजेंद्र कुमार प्रजापत, रमेश कुमार शर्मा, रजत पारीक, पवन कुमार, योगेस सेनी, कालूराम सेठी, युवराज यादव, राजेन्द्र यादव, मोहनलाल लखेरा, धन्नालाल सेठी, दुर्गा लाल, गिरिराज कुमावत, चाणक्य कुमावत आदि लोग उपस्थित रहे।
