बिजली विभाग की लापरवाही के चलते 24 घरों में 10 दिन से बिजली गुल




चौमूं। मोरीजा की रेल्यावाली ढाणी में सर्विस लाईन 10 दिन से टूटी  हुई है।  इसको लेकर मोरीजा जेईएन  व एक्सईएन सहित क्षेत्र के सभी अधिकारियो को अवगत करवाने के बावजूद भी अभी तक कोई सुध नही ले रहा है।  

इसके चलते निगम के खिलाफ ग्रामीणो ने मौके पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगो का कहना है की रेल्यावाली ढाणी में 10 दिन से बिजली गुल हैं। आखिर विभाग के अधिकारी क्यो मोन हैं ?  

आज मौके पर ही निगम के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया है और ग्रामीणो ने रोड जाम व निगम के घेराव की चेतावनी दी है। इस दौरान महिलाओं सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने