चौमूं। राजस्थान शासन सचिवालय, जयपुर में हाल ही में संपन्न हुए सचिवालय कर्मचारी संघ चुनावों में चौमू विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सीतारामपुरा निवासी सीताराम चौधरी के भारी बहुमत से निर्वाचित होने पर चौमू नगरपालिका पार्षद राजेश कुमार वर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
वर्मा ने बताया कि प्रदेश के शासन सचिवालय, जयपुर में कर्मचारी संघ के हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में चौमू विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सीतारामपुरा निवासी सीताराम चौधरी ने जीत हासिल कर चौमू क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चौधरी के निर्वाचित होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। वर्मा ने बताया कि है कि दूसरी बार चौमू विधानसभा क्षेत्र के इसी सीताराम पुरा गांव से पूर्व में सचिवालय सहायक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के रूप में मुकेश पारीक भी नेतृत्व कर चुके हैं। यह चौमू के लिए गर्व की बात है।