चौमूं। सेवानी ग्रुप ऑफ़ कंपनीज एवं दिशा क्लासेस द्वारा 11 जून को होने वाले सेवानी 24 अवर्स मेगा इवेंट का प्रथम निमंत्रण चौमूं गढ़ गणेश मंदिर में कंपनी के डायरेक्टर नरेंद्र कुमार सेवानी द्वारा पूजा अर्चना करके दिया गया।
इस अवसर पर निमंत्रण कार्ड एंट्री पास का विमोचन भी किया गया कंपनी के डायरेक्टर ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि कार्यक्रम 11 जून को अमृत वेले 4:15 बजे है योग मेडिटेशन व्यायाम से शुरू होगा। इसके पश्चात मैराथन दौड़ क्रिकेट फुटबॉल कबड्डी खो-खो बैडमिंटन जैसी प्रतियोगिताएं होंगी।
वही बच्चों का टैलेंट शो जिसमें डांस एक्टिंग मॉडलिंग प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं होगी इसके पश्चात डॉक्टर्स केमिस्ट एमआरएम व्यापारियों के लिए स्नेह मिलन का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें कंपनी द्वारा बनाए गए मोबाइल ऐप की जानकारी दी जाएगी तथा ऑनलाइन बिजनेस के विरुद्ध एक आवाज शुरू की जाएगी ।
शाम को सभी के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है जो कि बॉलीवुड थीम पर आधारित होगा जिसमें विभिन्न प्रकार के डांस घूमर डांडिया आदि शामिल होंगे। वही रात को अमरपुरा जयपुर के संत मोनू राम द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा श्री श्याम भजन अमृत गंगा एवं विभिन्न झांकियों का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष गोयल, वेटसाईन फार्मा के नरेंद्र ताखर, चौमूं वेटरनरी एमआर यूनियन अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, सचिव शुभम शर्मा, हैस्टर फार्मा के मुकेश शर्मा, रोड़ेक फार्मा के प्रमोद शर्मा तथा वेटसाइन के दिनेश ताखर उपस्थित थे।
