टपरी को रास्ते से हटाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

 



किशनगढ़ रेनवाल। शहर में 2 दर्जन से अधिक सरस डेयरी बूथ के लिए आमंत्रित की गई टपरियों को नगर पालिका के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर रखवाया गया।  इसी दौरान कुछ टपरिया ऐसे स्थानों पर रख दी गई जहां लोगों का आवागमन रहता है व लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

इसी के चलते अस्पताल क्षेत्र में एक भारी-भरकम टपरी आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के सामने 15 दिन पूर्व रखी गई थी जिसे शीघ्र हटाने का आश्वासन देने के बाद भी अभी तक नहीं हटाया गया। इसको लेकर आदर्श विद्या मंदिर समिति ने नगरपालिका अधिशासी अधिकारी व पालिका अध्यक्ष अमित ओसवाल को टपरी को हटाने का निवेदन किया है। 

इस पर अधिशासी अधिकारी ने 1 सप्ताह में टपरी को हटाने का आश्वासन दिया है। इसी दौरान समिति के व्यवस्था प्रमुख विष्णु कुमार जाखोटिया, प्रधानाध्यापक महावीर प्रसाद शर्मा ने अधिशासी अधिकारी को टपरी हटाने का ज्ञापन दिया। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने