रेनवाल। पिछले एक माह से रेनवाल में क्रिक्रेट का महासंग्राम देखने को मिल रहा है। एक माह से रेनवाल के खारडा में ख्वाजा गरीब नवाब मैदान में चल रही छीतर चौक रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदेश सहित दूर दराज से पहुची 32 टीमो से रेनवाल में क्रिक्रेट का रोमांच देखने को मिल रहा है।
इस प्रतियोगिता का रविवार को फाईनल मैच खेला जाएगा जिसमें विजेता टीम को आकर्षक ईनाम के साथ उप विजेता सहित सभी टीमो को सात्वना पुरस्कार भी मिलेंगे । इससे पूर्व दिनांक 24 जून शनिवार को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में विजेता टीम का मुकाबला पहले से ही फाईनल में पहुची शिव क्रिकेट क्लब रेनवाल से होगा। वही डीआरएस पूरा टीम व पार्षद रेनवाल टीम में शनिवार को सेमी फ़ाइनल मुक़ाबला होगा।
विजेता टीम और उपविजेता टीम को बडे मंदिर के महंत जुगल किशोर महाराज व जननेता विद्याधर सिंह चौधरी एवं सम्मानीय अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जायेगा। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )
