जयपुर। आर्थिक सांख्यिकी निदेशालय, योजना भवन में आर्थिक एवं सांख्यिकी सेवा के चुनाव सम्पन्न हुए। इन चुनावों में राज्य के सभी जिलों व ब्लॉक से सेवा के अधिकारियों ने भाग लेकर अपने मत का प्रयोग किया।
चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु तीन प्रत्याशी मैदान में थे इनमें से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रदीप नांगलिया को 64 वोटों से हराते हुए शीशपाल ओला प्रदेशाध्यक्ष बने।
डॉ अनिल शर्मा महासचिव पद पर विजयी रहे और महेश चावला ने कोषाध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की।
