चौमूं। आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र चौमू के पूर्व विधायक प्रत्याशी रहे एडवोकेट पवन कुमार प्रजापति ने कहां की राजस्थान कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान की जनता को 100 यूनिट बिजली फ्री देने की झूठी वाहवाही लूट रही है जबकि घरेलू उपभोक्ताओं के विद्युत बिल में फ्यूल सरचार्ज के नाम पर राशि बढ़ा चढ़ा कर के बिल में दिया जा रहा है जिससे घरेलू उपभोक्ताओं के ऊपर अत्यधिक आर्थिक मार पड़ रही है।
घरेलू उपभोक्ताओं के विद्युत बिल पहले से कम ना आकर बल्कि ज्यादा आ रहे हैं। विद्युत बिल में फ्यूल सरचार्ज के नाम पर उपभोक्ताओं के साथ सीधी लूट है। इसलिए सरकार इस फ्यूल सर चार्ज को बंद कर जनता को राहत प्रदान करें।
